दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Question) 1. शोध प्रारूप क्या है? शोध प्रारूप कितने प्रकार का होता है? शोध प्रारूप- शोध करने के पूर्व शोध योजना, जिसमें उद्देश्य, परिकल्पना, शोध का प्रकार, तथ्यों के संकलन, विश्लेषण एवं संभावित परिणामों की रूपरेखा के प्रारूप को शोध प्रारूप कहते हैं। शोध प्रारुप: आवश्यकता, प्रकार एवं महत्व 1. शोध प्रारूप की आवश्यकता- शोध प्रारूप, मूल शोध हेतु बनाई गई योजना का एक खाका है। इसमें प्रयोग होने वाली अनुसंधान विधियों, उपकरणों और तकनीकों की संरचना और पृष्ठभूमि भी शामिल है। शोध प्रारूप शोधकर्ता को यह जानने में सहायता करता है कि किसी विशेष समस्या के अध्ययन के लिए किन विधियों का उपयोग करना उचित होगा। स्पष्ट है कि, यह शोध को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। शोध प्रारूप को परिभाषित करने के लिए यह कहा जा सकता है कि इसमें ‘‘योजना, संरचना और जांच की रणनीतिक कल्पना की जाती है ताकि शोध प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हो सकें और भिन्नता को नियंत्रित किया जा सके।’’ एक शोध प्रारूप का क्या अर्थ है, इसकी संक्षेप में व्य...