UNIT-1 परियोजना जीवन चक्र और उसके चरण पर प्रकाद्गा डालिए ? परियोजना जीवनचक्र और उसका वर्र्गीकरण १.६ परियोजना जीवन चक्र और उसके चरण परियोजना जीवन चक्र, परियोजना के आपरेशनों के क्रम को तीन चरणों, में विभाजित करता है। कार्यक्षेत्र और जटिलता पर ध्यान दिए बगैर, कोई परियोजना अपने जीवन के दौरान कई चरणों से गुजरती है। परियोजना कार्यकलाप चरणों में विभाजित करना चाहिए जिससे कि परियोजना प्रबंधक और उसकी टीम को विभिन्न निवेशों का आयोजन कारगर ढंग से और संगठित रूप से करना सुगम हो सके। इससे विचलनों का पता लगाने में भी सहायता मिलती है और इस प्रकार परियोजना को जारी रखने या समाप्त करने के बारे में निर्णय लेने में सहायक हो सकता है। आमतौर पर परियोजना जीवन चक्र के चार निम्नलिखित चरण हैं १.६.१ विचार सृजन (अवधारणा चरण) जो कोई निवेश करने की योजना बनाता है वह नए विचारों की हर जगह पर खोज करना शुरू कर देता है। कोई व्यक्ति नई परियोजना लगाने से पूर्व उसके उद्देश्यों, कार्यक्षेत्र, प्रयोजन और उत्पादित किए जाने वाले उत्पादों का पता लगाता है। वह अपनी परियोजना टीम रखेगा, परियोजना कार्यालय स्थापित करेगा और परियोजना...