UNIT - 1 1. मानव संसाधन प्रबंधन की श्रेणियों का वर्णन करें। मानव संसाधन की श्रेणियाँसंसाधनों के बिना कोई भी उपक्रम कार्य नहीं कर सकता है। एक संगठन के संसाधनों को मुख्य रूप से निम्न तीन श्रेणियों में बाँटा जा सकता है 1.भौतिक संसाधन ¼Physical Resources½ इनमें यंत्र, मशीनें, उपकरण, भूमि, भवन, संयत्र आदि शामिल हैं। 2.वित्तीय संसाधन¼FinancialResources½ इनमें पूँजी, मुद्रा, धनसम्पत्ति, माल, अर्द्धनिर्मित वस्तुऐं आदि शामिल हैं। 3.मानव संसाधन ¼HumanResources½मानव संसाधनों में संगठन में नियुक्त समस्त श्रेणियों के कर्मचारियों, श्रमिक, फोरमैन, इंजीनियर्स, तकनीशियन, कार्यालय कर्मचारी व प्रबंधकों को शामिल किया जाता है। मानव संसाधन व्यवसाय के सबसे महत्वपूर्ण एवं मूल्यांकन संसाधन होते हैं। व्यक्ति ही व्यवसाय को चलाते हैं। मानव संसाधन व्यवसाय के विशिष्ट संसाधन होते हैं। इसके बिना कोई भी संस्था कार्य नहीं कर सकती। or मानव संसाधन प्रबंधन की श्रेणियाँ मानव संसाधन प्रबंधन की श्रेणियाँ विभिन्न प्रकार के संसाधनों को संगठित और प्रबंधित करने पर केंद्रित...